फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सुरक्षा में चूक: अमरिंदर सिंह बोले- सिर्फ सीएम चन्नी व गृह मंत्री रंधावा जिम्मेदार, तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करें

Thu, 06 Jan 2022 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब सीएम व गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। कैप्टन ने कहा कि इन्हें हटाकर राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। समाना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को जिम्मेदार ठहराया है। कैप्टन ने उन्हें पद से हटाने की मांग की। कैप्टन ने कहा कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री के काफिले को पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षित रास्ता मुहैया न कराया जाना गलत है। इसके लिए केवल पुलिस अधिकारियों को क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि मामले में केवल सीएम चन्नी व रंधावा जिम्मेदार हैं। अब वह कायरों की तरह जिम्मेदारी से न भागें। इन दोनों को पद से हटाया जाए और पंजाब में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करें। पीएम मोदी के वापस जाने से पंजाब को ही नुकसान हुआ है, क्योंकि वह करोड़ों के विकास प्रोजेक्टों की सौगात देने वाले थे। 

विज्ञापन


मैं सीएम पद का दावेदार नहीं: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पत्नी परनीत कौर के पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर जवाब देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में परनीत से पूछें। पुलिस को लेकर दिए गए सिद्धू के बयान पर कैप्ट ने कहा कि सिद्धू किसी को क्या दबके मारेगा, उसे तो उसकी पत्नी ही दबके मारती है। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि वह खुद को सीएम पद का दावेदार नहीं मानते हैं, क्योंकि इस बारे में फैसला बाद में सभी मिलकर लेंगे। कैप्टन ने इस मौके एक बार फिर से बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताया और कहा कि यह कार्रवाई केवल बदले की भावना से बिना सबूतों के की गई है।

कोरोना गाइडलाइंस की खूब उड़ीं धज्जियां
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को समाना हलके के एक पैलेस में चुनावी रैली की। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यहां पर भारी भीड़ जुटी। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस की खूब धज्जियां उड़ीं। पैलेस में मौजूद लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और न ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया गया। इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के बेहद करीबी सुरिंदर सिंह खेड़की ने पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें