फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के एथलीट आकाशदीप ने बनाया नया आल इंडिया रिकार्ड 20 किमी वाक दौड़ मुकाबले में मारी बाजी, वीसी ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के एथलीट आकाशदीप ने मंगलौर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जा रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स पुरुष मुकाबलों में 20 किलोमीटर वाक रेस मुकाबले में पहला स्थान तो हासिल किया ही है, साथ ही नया रिकार्ड भी कायम किया है। जबकि पुराना रिकार्ड मंगलौर यूनिवर्सिटी के एथलीट जुनैद केटी के नाम रहा था, जो उन्होंने साल 2020 में बनाया था।
विज्ञापन

पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा ने एथलीट आकाशदीप व कोच को विशेष तौर पर बधाई दी। डा. रंधावा ने कहा कि यह खिलाड़ी पंजाबी यूनिवर्सिटी के साथ संबंधित रजिंदर सिंह चहल फिजिकल कालेज कल्याण का बीपीई भाग-तीसरा का स्टूडेंट हैं।
इसके साथ ही वह यूनिवर्सिटी कैंपस में श्री गुरदेव सिंह एथलेटिक कोच के पास ट्रेनिंग लेता रहा है। मंगलौर यूनिवर्सिटी की ओर से आकाशदीप को गोल्ड मेडल जीतने और नया रिकार्ड बनाने पर 25-25 हजार (कुल 50 हजार) की ईनामी राशि देकर सम्मानित किया गया है। वीसी ने भरोसा दिलाया कि यूनिवर्सिटी की ओर से भविष्य में अपने खिलाड़ियों को और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें