फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शदीप और हरमनजोत बेस्ट एथलीट

Sat, 18 Feb 2017 03:08 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कालेज की वार्षिक खेलों में हिस्सा लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब में 49वीं वार्षिक एथलेटिक खेल मुकाबले का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट से की।
विज्ञापन


इसमें एसजीपीसी अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर और डा. बलजीत सिंह सिद्धू कंट्रोलर परीक्षा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला मुख्य मेहमान और डा. गुरदीप कौर डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला विशेष अतिथि रहे। 

एथलेटिक्स खेल मुकाबलों के पहले दिन लड़कों की 400 मीटर रेस में अर्शदीप सिंह ने पहला, संतोष राय ने दूसरा और सतवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर रेस में सतवीर सिंह, अर्शदीप सिंह और संतोष राय ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शॉटपुट मुकाबले में इंद्रदीप सिंह ने पहला, गुरप्रताप सिंह ने दूसरा और वरिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में गुरप्रताप सिंह ने पहला, अमनदीप सिंह ने दूसरा और हरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों के 200 मीटर दौड़ मुकाबलो में हरमनजोत कौर ने पहला, शिवानी ने दूसरा और सबीना यासमीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर रेस में हरमनजोत कौर, सबीना यासमीन और राधा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में मनदीप कौर ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और नवजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

शॉटपुट मुकाबलों में नवजोत कौर ने पहला, मनदीप कौर ने दूसरा और दविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्शदीप सिंह और सतवीर सिंह को लडक़ों में और हरमनजोत कौर और जसप्रीत कौर को लड़कियों में बेस्ट एथलीट घोषित किया।

इन मुकाबलों में कालेज के विद्यार्थियों के अतिरिक्त टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डा. बलजीत सिंह सिद्धू ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे। 

इस मौके पर कालेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. जतिंदर सिंह सिद्धू ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर कालेज के सचिव रणजीत सिंह लिबड़ा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के डायरेक्टर एजुकेशन डा. धरमिंदर सिंह ऊभा, आरटीएस कमिश्नर जगदीप सिंह चीमा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य अमरजीत सिंह चावला और कालेजों और स्कूलों के प्रिंसिपल, प्रबंधक और मीडिया आधिकारियों ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रो. सोहण सिंह सेखों, प्रो. बिक्रमजीत सिंह संधू, प्रो. हरवीन कौर, प्रो. अनुप्रीत सिंह टिवाना और कालेज के समूह स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें