फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से सेना के जवान की मौत: बरनाला के सिमरनदीप को पीठ पर काटा, परिवार की मांग- शहीद का दर्जा मिले

Tue, 30 Jul 2024 07:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला के सैन्य जवान सिमरनजीत सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई। सिमरनजीत कोर्स के लिए अंबाला आया हुआ था। उसे सोते हुए सांप ने काट लिया। 
विज्ञापन
मृतक जवान सिमरनजीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सैन्य जवान की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक सेना का जवान सिमरनजीत सिंह बरनाला का रहने वाला था। सोमवार रात सिमरनदीप सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई। जवान के पिता दलजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। फिलहाल वह राजौरी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। सिमरनजीत सिंह कोर्स के सिलसिले में अंबाला आया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीती रात को जब वह पढ़ाई के बाद सो गया तो जहरीला सांप उसके बिस्तर पर चढ़ गया और उसे काट लिया। इसके बाद भी सिमरनजीत को कुछ पता नहीं चला। सुबह चार बजे उठते समय उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। जब उसके साथियों ने देखा तो उसकी पीठ पर सांप के काटने का निशान था।

इसके बाद सेना की गाड़ी बुलाकर उसे तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बेटे की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिसके चलते उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिक नश्तर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद अग्निवीरों सहित हर शहीद सैनिक के घर जा रही है और परिवारों को एक करोड़ रुपये दे रही है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उक्त परिवार को मुआवजा दें। उन्होंने बताया मृतक सिमरनजीत अभी अविवाहित था। उसका एक छोटा भाई और एक बहन है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें