राजपुरा। नन्हे-मुन्नों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए एलायंस इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य शालिनी खुल्लर की अगुवाई मे स्कूल के प्रांगण में सोमवार को स्पॉट लाइट थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और समारोह के बाद कार्यक्रम में माता-पिता, बच्चों और उनके दोस्तों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें बेबी शो, डांस सोलो, एकल युगल गायन, फैंसी ड्रेस, लुक-अलाइक, फ्रेंड्स बॉडिंग शामिल थे। मुख्य आकर्षण बेस्ट ड्रेस्ड कपल और बेस्ट ड्रेस्ड फ्रेंड्स थे, जिन्होंने दर्शकों और जजों का ध्यान खींचा। विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशंसा और योग्यता के प्रमाण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ कविता सूद, डीयू से पीएचडी संगीत, जतिंदर कौर प्राथमिक समन्वयक और रॉबिन कोरियोग्राफर द्वारा जज की भूमिका निभाई गई अश्वनी गर्ग चेयरमैन एसवीजीओआई, अशोक गर्ग अध्यक्ष एसवीजीओआई , विशाल गर्ग, निदेशक सचिव, अंकुर गर्ग, साहिल गर्ग, परियोजना निदेशक व प्रिंसिपल शालिनी खुल्लर एलायंस इंटरनेशनल स्कूल ने छोटे बच्चों की उत्साही प्रयासों की सराहना की और उनके मंगल की भगवान से प्रार्थना की। बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह घर पर लंबे अलगाव के बाद अपने बच्चों को प्रदान किया गया सबसे अच्छा मंच था।