फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब के 12 जिलों में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 100 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान को चुराया है : डीआईजी
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो स्विफ्ट कारें, करीब 70 किलो भारतीय करंसी सिक्के बरामद
चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार व जाली नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के 12 जिलों में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए संगरूर पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला के पुलिस लाइन में डीआईजी पटियाला रेंज हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गिरोह स्विफ्ट कार में सवार होकर वारदातों को अंजाम देता था। पिछले समय के दौरान इस गिरोह ने पंजाब के जिला संगरूर, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मालेरकोटला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर में करीब 100 दुकानों के शटर तोड़ कर वहां से नगदी व अन्य कीमती सामान की चोरी की है। आरोपियों के पास से दो सफेद रंग की स्विफ्ट कारें, करीब 70 किलो भारतीय करंसी सिक्के, चोरी के समय इस्तेमाल किए जाने वाले औजार (राड लोहा आदि) व जाली नंबर प्लेटें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक अपनी कार पर यह बदल-बदल कर अलग-अलग जाली नंबर प्लेटें लगाते थे।
आरोपियों में गिरोह का सरगना रवि (35) निवासी फिरोजपुर, कर्मवीर राम उर्फ सोनू निवासी फिरोजपुर, जगसीर उर्फ जग्गा निवासी फिरोजपुर और मनी निवासी फिरोजपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि गिरोह के मेंबर पहले एक महीने में करीब 8 से 10 वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन जिला संगरूर में गिरोह की ओर से अगस्त 2024 में 17 वारदातों को अंजाम दिया गया। जिसके बाद गिरोह को पकड़ने के लिए टीम बनाकर जांच शुरू की गई। इसी बीच 31 अगस्त को संगरूर पुलिस को सूचना मिली कि इस चोर गिरोह के मेंबर आज संगरूर, धुरी से होते हुए लुधियाना के रास्ते पर बनी दुकानों में चोरी करने को रेकी करने आएंगे। इसके आधार पर पुलिस की ओर से आरोपियों को काबू करने की योजना बनाकर विभिन्न टीमें तैयार की गईं। जिनकी ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धुरी की अनाज मंडी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी धुरी में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पास से दो स्विफ्ट कारें, चोरी के दौरान दुकानों के शटर व पैसों वाले गल्ले के लाक तोड़ने में इस्तेमाल की जाने वाले औजार, जाली नंबर प्लेटें, दस्ताने आदि बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान सरगना रवि की एक और स्विफ्ट कार व चोरी किए 70 किलो के करीब भारतीय करंसी सिक्के बरामद किए गए।
चोरी के पैसों से सरगना ने बना रखी है आलीशान कोठी
डीआईजी ने बताया कि गिरोह का सरगना रवि अपने साथियों को एक वारदात करने के बाद 7 से 10 हजार रुपये देता था और बाकी रकम खुद रखता था। क्योंकि वारदातों में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट कार रवि की थी। रवि ने अपने साथियों को मकान बनाकर देने का लालच देकर अपने साथ चोरी में शामिल किया हुआ था। वारदातों से इकट्ठा किए पैसे रवि अपने व अपनी पत्नी के बैंक खातों में जमा कराता था। रवि ने गोबिंद एनक्लेव में चोरी के पैसों से एक आलीशान कोठी अपने भाई राजू उर्फ जोनी के नाम पर बना रखी है। राजू के खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं और वह करीब डेढ़ साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन

बैंक खाते फ्रीज, संपत्ति होगी जब्त
पुलिस ने रवि के दो बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिनमें करीब दो लाख रुपये थे। पुलिस के मुताबिक रवि व अन्य आरोपियों की संपत्ति अटैच कराने संबंधी डीसी फिरोजपुर को लिखा गया है। गिरोह के लीडर रवि के खिलाफ साल 2024 से पहले 17 मुकदमे, कर्णवीर राम के खिलाफ 14, जगसीर के खिलाफ चार मुकदमे चोरी की वारदातों संबंधी दर्ज हैं। इनमें कर्णवीर राम 8 मुकदमों में भगोड़ा था। डीआईजी ने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसा गिरोह की ओर से जनवरी 2024 से अब तक की वारदातों के संबंध में 32 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इनमें संगरूर में पांच मुकदमे, बरनाला में दो, पटियाला में चार, बठिंडा में 2, रोपड़ में 3, खन्ना में भी 3, होशियारपुर, नवांशहर व फतेहगढ़ साहिब में 1-1, मालेरकोटला में 2, कपूरथला में तीन, जालंधर देहाती में 1 और जालंधर कमिश्नरेट में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें