पटियाला। विदेश भेजने का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ व हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भारती कांसल निवासी दीप नगर त्रिपड़ी पटियाला ने पुलिस पास शिकायत की थी कि आरोपी विकास बीबरा, उसकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर, बेटे कर्ण निवासी सैक्टर 21-ए चंडीगढ़ और परमजीत सिंह व उसके भाई रणजीत सिंह निवासी पिंजौर हरियाणा ने झांसा दिया कि वह उसके भाई के लड़के को विदेशभेज देगा। सौदा 45 लाख रुपये में तय हुआ। पैसे न होने के कारण शिकायतकर्ता के भाई ने 45 लाख की कीमत का एक प्लाट आरोपियों के नाम कर दिया। बाद में आरोपियों ने न तो शिकायतकर्ता के भाई के लड़के को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को नामजद कर लिया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।