फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालटी इंश्योरंस में पंजाब के अस्पताल भारत वर्ष में सर्वप्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के 5 सरकारी अस्पताल अव्वल
विज्ञापन

क्वालिटी इंश्योरेंस में पंजाब के अस्पताल भारत वर्ष में सर्वप्रथम स्थान पर
सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग ने पंजाब के लिए कही गर्वपूर्ण बात
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग ने क्वालिटी इंश्योरेंस पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 21 अप्रैल को रखे गए समारोह में राजपुरा सहित पंजाब के पांच सरकारी अस्पतालों के प्रथम स्थान पर आने और दो अन्य को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विशेष तौर पर उनकी टीमों को सम्मानित किया। यह समारोह एनएचएसआरसी, एमओएचएफडब्लयू, जीओआई ने आयोजित किया। मुख्य मेहमान केंद्रीय सेहत मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सरकारी अस्पताल राजपुरा, अमृतसर, फरीदकोट, नवांशहर, पठानकोट को राष्ट्रीय क्वालिटी इंश्योरेंस के मापदंडों को पूर्ण रूप से स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया।
सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब की सहायक निर्देशक एवं प्रदेश नोडल अफसर डॉ. परविन्द्रपाल कौर ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि देश भर में 91 अस्पतालों को पुरस्कार मिला। पंजाब के 5 सरकारी अस्पताल राजपुरा, अमृतसर, फरीदकोट, नवांशहर, पठानकोट को प्रथम स्थान पर आने पर सम्मानित किया गया। वहीं प्रदेश के मुकेरियां, नवांशहर और जगराओं को क्वालिटी इंश्योेरंस पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हमारे लिए बहुत ही फख्र की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. परविंद्र ने कहा कि बिना प्रतिबंध के पूरा प्रमाणपत्र प्रदेश के बड़े अस्पतालों के लिए हासिल करना चुनौतपूीर्ण और आसान कार्य नहीं था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो से तीन वर्ष तक की कड़ी मेहनत का परिणाम है। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा, सिविल अस्पताल राजपुरा के एसएमओ डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. एचएस चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें