फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके के दौरान हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर पुलिस ने नाके के दौरान हेरोइन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सुजानपुर थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने बताया कि माधोपुर नाके पर एएसआई इंद्रजीत व एएसआई अश्विनी कुमार पुलिस पार्टी के साथ वीरवार रात को नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक सफेद कार पंजाब की ओर से जम्मू कश्मीर जा रही थी, को गुप्त सूचना के आधार पर चेक किया गया। तलाशी के दौरान एक युवक की जेब से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहिमदीन निवासी उधमपुर, जबकि कार चालक स्वर्ण सिंह निवासी उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें