चोरों ने शुक्रवार देर रात लोहा मंडी स्थित पांच दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की नगदी चुरा ली। पुलिस थाना सिटी बटाला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार पुत्र हरगोबिंद वासी पहाड़ी गेट बटाला ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसकी कपड़े की दुकान के चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में रखे बैग में से दो लाख रुपये चुरा लिए।
इसके अलावा पंकज की दुकान के गल्ले से 40 हजार, तीसरी दुकान से तीस हजार रुपये और चौथी परमजीत खोसला की दुकान से छह हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
मनीष की दुकान से चोरों ने एक हजार रुपये उड़ा लिए। अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने पांच दुकानों से दो लाख 77 हजार रुपये चुराए हैं।