फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से संगत पर हमला, तीन घायल

Sun, 28 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला प्रीतनगर में गुरुद्वारा संत कुटिया को बेचने की साजिश को रोकने के लिए पहुंची संगत पर कब्जेदारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ भारत भूषण न घायलों सिविल अस्पताल भर्ती कराया। घायलों की पहचान हरविन्द्र सिंह पुत्र गुरजीत सिंह निवासी प्रीत नगर, जनमजीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह, तेजिंद्र कौर पत्नी जसबीर सिंह के रूप में हुई।

सिख संगत का नेतृत्व कर रहे जत्थेदार जसबीर सिंह संधू, सर्कल प्रधान अकाली दल, हिमम्त सिंह, सरबत खालसा मुख्य प्रबंधक गुरदीप सिंह गुलाटी, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सतिन्द्र सिंह, पार्षद विभूति शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा संत कुटिया मोहल्ला प्रीत नगर में संगत के सहयोग से करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था।
विज्ञापन


इसकी सेवा की जिम्मेदारी संत हेम सिंह को सौंपी थी। गुरुद्वारे की अमूल्य भूमि पर कब्जे की नीयत से हेम सिंह ने पहले इसकी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब भी हटा दिए।

उन्होंने बताया कि सेवादार हेम सिंह दिमागी रूप में पूरी तरह स्वस्थ नहीं है, इसलिए आज हेम सिंह व उसके पुत्र कमलजीत सिंह, तेजिंद्र सिंह, अमृत कौर, जवांई परमजीत सिंह व तेजिंद्र सिंह के ससुर रत्न सिंह निवासी गुरदासपुर ने गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को ले जाने की कोशिश की। इसका संगत ने विरोध किया।

इस पर कब्जा कर रहे लोगों ने संगत पर हमला कर दिया। इसके बाद हमारी ओर से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब को फिर सुशोभित किया गया। वहीं संगत पर हमला करने वाले रत्न सिंह पुत्र बोध सिंह निवासी गुरदासपुर व तेजिंद्र सिंह पुत्र हेम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना पाकर एसपी हेडक्वार्टर गुरनीत सिंह व डीएसपी सिटी मनोज कुमार मौके पहुंचे। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि संगत पर हमला करने वाले तेजिंद्र सिंह व रत्न सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें