फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान से नगदी और सामान चोरी

Sat, 13 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान में से चोर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने हार्डवेयर की दुकान के अंदर से साथ सटे एटीएम की दीवार तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


दुकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवरा की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह आकर जब दुकान खोली तो गल्ले में पड़े दस हजार रुपये और काफी सामान गायब था।

यही नहीं साथ सटे यूनियन बैंक के एटीएम की दीवार तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अशोक कुमार ने बताया कि दुकान का शटर बिल्कुल सही सलामत था।
विज्ञापन


चोर सीढ़ी लगाकर दुकान की छत पर पहुंचे और वहां से छत पर लगा गेट खोलकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गल्ले में पड़े दस हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया। दुकान के साथ सटे यूनियन बैंक के एटीएम की दीवार तोड़ने का भी प्रयास किया गया।

दुकान के अंदर रेत व सीमेंट बिखरा पड़ा था। ऐसा लगता है कि दिन निकलने के कारण चोर फरार हो गए। चोर एटीएम में दाखिल हो जाते तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। ऐसा लगता है कि चोरों ने पूरी रेकी की थी।
विज्ञापन


उन्हें पता था कि दुकान की छत से अंदर दाखिल होकर आसानी के साथ एटीएम तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है, ताकि चोरी की गुत्थी को सुलझाया जा सके।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें