फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गुंडागर्दी करने वाले सात गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात को पहले न्यू संत नगर में मारपीट और बाद में अस्पताल में गुंडागर्दी करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ डिवीजन नंबर पांच और थाना चार में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर रात न्यू संत नगर में युवकों में शुरू हुआ झगड़ा सिविल अस्पताल में चलता रहा। अस्पताल की इमरजेंसी में भी हंगामा हुआ। पुलिस मुलाजिमों के सामने धारदार हथियार निकाले गए और मारे गए। चिकित्सक ने घबराकर 6 बार हूटर बजाया।

एसीपी मॉडल टाउन करनबीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सात युवकों को हिरासत में लिया। युवकों की पहचान पहचान गुरजंट सिंह, जतिंदर सिंह दोनों भाई, बलजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सवरूप सिंह, प्रितपाल सिंह व रोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


भार्गव कैंप के रोहित कुमार ने बताया कि वह दोस्त रोहित, बब्बू व बिल्ला के साथ कार में न्यू संत नगर में गए थे। वहां कुछ युवकों ने कार को रोककर उनसे मारपीट की और उनकी उंगलियां काट ली। वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल में गए तो वहां पर गुरजंट व उनके साथी युवक वहां भी आ गए और मारपीट की।
विज्ञापन


एसीपी वेस्ट रविंदरपाल सिंह का कहना है कि डिवीजन नंबर पांच में सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुरजंट व उसके साथियों ने रोहित की कार को भी तोड़ दिया था। इसके अलावा सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का अलग केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें