फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में भारी बारिश के बाद गिरी मकान की छत, एक व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 21 Jun 2024 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

कमल हर्ष के पिता पंजाब सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी माता की हालत गंभीर है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पंजाब सिंह के परिवार के लोग मजदूरी कर घर चलाते हैं। पंजाब सिंह की 3 लड़कियां व एक लड़का है।  
विज्ञापन
अबोहर में छत गिरने से एक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में गुरुवार की रात को हुई भारी बारिश से मोहन नगर में एक मकान की छत नीचे आ गिरी। इसमें दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को मोहल्ले के लोगों ने मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर जख्मी है।
विज्ञापन



मोहन नगर निवासी कमल हर्ष ने बताया कि उसके पिता पंजाब सिंह और माता राणो कमरे में बैठे थे। वह कमरे में सामान उठाने गई तो अचानक छत उन पर आ गिरी जिससे वे सभी छत के नीचे दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग एकत्रित हुए और करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

कमल हर्ष के पिता पंजाब सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी माता की हालत गंभीर है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पंजाब सिंह के परिवार के लोग मजदूरी कर घर चलाते हैं। पंजाब सिंह की 3 लड़कियां व एक लड़का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें