फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए मामा-भांजा दरिया में बहे, भांजे को बचाने के लिए मामा ने लगाई छलांग

Thu, 20 Jun 2024 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

स्थानीय लोगों ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। प्रशासन की ओर से गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रोपड़ के नजदीकी गांव आंसरों में स्थित धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ माथा टेकने आए मामा-भांजा सतलुज दरिया में बह गए। देर शाम तक दोनों लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार की ओर से स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ढूंढने की काफी कोशिश की जा रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खरड़ निवासी रमन कुमार (34) अपनी बहन के परिवार के साथ गांव आंसरों में स्थित पीर बाबा बंदली शेर दरबार में माथा टेकने आए हुए थे। दरबार पर माथा टेकने के बाद रमन कुमार का भांजा आकाश बलिया (14) पास ही स्थित सतलुज दरिया के किनारे पहुंच गया और पानी के पास खड़ा हो गया।

आकाश का पैर फिसल गया, जिसके चलते वह दरिया में गिर गया। भांजे को दरिया में बहते हुए बचाने के लिए मामा रमन कुमार ने भी दरिया में छलांग लगा दी और मामा-भांजा दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें