अमृतसर के गांव दबुर्जी में एनआरआई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर ने एक एनआरआई पर हमले को लेकर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कुलदीप धारीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उनका शर्मनाम बयान है। उन्होंने कहा कि धारीवाल साहब कहते हैं कि मैं अपील करता हूं कि आपसी मसलों को मिल बैठ कर हल कर लो।
विज्ञापन
इस बयान से लगता है कि पंजाब सरकार की लॉ एंड ऑर्डर पर कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के घर कोई बदमाश गोली मारे तो पंजाब सरकार के हाथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को वेबसाइट पर लिख देना चाहिए कि सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है, पंजाब सरकार खुद बेबस है।
उनके बयान का क्या मतलब है कि कल को कोई फिरौती के लिए कॉल करे तो वो भी मिल बैठ के बात करें। उन्होंने कहा कि एनआरआई को वापस बुलाते हों, ऐसे में वो क्यों आ जाए। जैसे घरों में घुसकर गोलियां मारी हैं, पंजाब के ऐसे ही हालात रहे तो और लोग चले जाएंगे।
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी में कैद
सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था।
पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या
एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी बात को लेकर उनका अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। करीब पांच महीने पहले सुखचैन सिंह को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।