फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: घरवालों के खिलाफ की शादी, प्रेमी जोड़े ने नहर में कूद की आत्महत्या, 4 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज

Mon, 08 Jul 2024 04:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की, लेकिन शादी के चार दिन बाद ही दोनों ने एक साथ नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन
नवंदपती की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में 4 दिन पहले शादी करने वाले प्रेमी जोड़े ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। चार दिन एक साथ जीने की कसमें खाई और चार दिन बाद ही दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। नवदंपती ने घर वालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। प्रेमी जोड़े ने सिधवां नहर में कूदकर आत्महत्या कर है। 
विज्ञापन


हालांकि नवदंपती ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों पुलिस ने नहर से शव बरामद कर लिए हैं। दोनों की पहचान किला रायपुर के रहने वाले हर्षजोत सिंह और राजजोत कौर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार राजजोत कौर एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसके हर्षजोत सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इसलिए वे 30 जून को घर से भाग गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार को एक साथ शादी की फोटो डाल दी, ताकि उन्हें शादी का पता चल सके। इसके चार दिन बाद ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नहर में देख राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवारवालों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें