बठिंडा जिले के गांव नरुआना में कांग्रेस की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुसार रेत 5 रुपये नहीं मिल रहा है। अभी भी रेत 25 रुपये मिल रही है। जो कि प्रदेश सरकार की घोषणा गलत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के लिए टिकट आवंटन का अंतिम निर्णय सोनिया और राहुल गांधी का होगा।
उन्होंने कहा कि हेल्थ के बजट से मुलाजिमों को वेतन दिया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि भ्रष्टाचार ग्राउंड लेवल से नहीं, हाई लेवल से रुकेगा। पहले ऊपर वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। सिद्धू ने कहा नौकरी वह किसी विधायक या मंत्री के बेटे या रिश्तेदार को नहीं देंगे बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता, जो अंतिम नंबर पर होगा, उसको देंगे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में मार्केट कमेटियों के चेयरमैन के पद पर आम कार्यकर्ता को लगाया जाए तो उनकी सरकार पक्का बन जाएगी।
हाल ही में रामां मंडी एवं मानसा में प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल गायब रहे। वहीं आज जब नवजोत सिंह सिदू की गांव नरूआना में रैली हुई तो वहां पर भी वित्त मंत्री गायब रहे। पोस्टरों में भी वित्त मंत्री की फोटो तक नहीं थी।