फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल की रणनीति: प्रचार में सांसद हरसिमरत को किया आगे, वीडियो जारी कर कहा-हम में कमियां हो सकती हैं  

Mon, 17 Jan 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) 

सार

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो में माना कि सौ कमियां उनमें हो सकती हैं। सांसद बादल ने लोगों को भावुक अपील करते हुए कहा कि घर में अगर कोई बच्चा सही नहीं निकलता, तो बच्चे से नाराज होकर परिजन अपनी संपत्ति पड़ोसियों को नहीं सौंपते
विज्ञापन
सांसद हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल खुद को फ्रंटफुट पर लाने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। इसके लिए अकाली दल अपनी सांसद हरसिमरत कौर बादल को आगे कर अपनी कमियां मान रहा है। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गांव बादल स्थित अपने घर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि वे मानते हैं कि उनमें भी कमियां हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी संपत्ति पड़ोसियों के नाम कर दें। इसके अलावा सांसद बादल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रत्याशी आम आदमी पार्टी को पैसे देकर टिकट लेकर चुनाव लड़ने मैदान में आया है, वह जीतने के बाद अपने पैसे डबल वसूल करेगा। ऐसे में आप पंजाब हितैषी नहीं हो सकती। 

आप पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि जैसे कि समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि आप के नेता एवं किसान नेता राजेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी करोड़ों के टिकट बेचकर कारोबार कर रही है। यह चुनाव पंजाब के लिए अति महत्वपूर्ण हैं, जिसके चलते लोगों को सोचने की जरूरत है। जो प्रत्याशी करोड़ों में टिकट खरीदकर चुनाव जीतेगा तो वह जीतने के बाद अपने पैसे वसूल करने के लिए बिक जाएगा और वोटरों से धोखा होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का पंजाब से कोई नाता नहीं, वह सिर्फ चुनाव के समय ही पंजाब में दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन


सांसद बादल ने कहा कि बेअदबी पर राजनीति करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं में कुर्सी की लड़ाई छिड़ चुकी है। शिअद ने तो पहले से ही अरदास की थी कि बेअदबी पर राजनीति करने वालों का कुछ नहीं रहा। वह शिअद की वकालत नहीं करतीं। शिअद अच्छी या बुरी पार्टी है, लेकिन वो आप की अपनी है। सांसद बादल ने वीडियो में माना कि सौ कमियां उनमें हो सकती हैं। सांसद बादल ने लोगों को भावुक अपील करते हुए कहा कि घर में अगर कोई बच्चा सही नहीं निकलता, तो बच्चे से नाराज होकर परिजन अपनी संपत्ति पड़ोसियों को नहीं सौंपते, बल्कि बच्चे को समझाने के बाद उसी के हवाले कर देनी चाहिए। सांसद बादल ने कहावत के जरिये कहा कि अगर अकाली दल बादल ने कोई गलती की है तो उन्हें क्षमा किया जाए और क्षमा करते हुए शिअद को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। 

अगले पांच वर्ष पंजाब के लिए बहुत अहम 

शिअद सांसद बादल ने अपनी वीडियो में कहा कि अगले पांच वर्ष पंजाब के लिए बहुत अहम है। बादल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि भावुक होकर या झूठे वादों में आकर इस बार मतदान न किया जाए। बल्कि यह सोच समझकर मतदान किया जाए कि कौन पार्टी पंजाब को अगले पांच वर्षों में आगे लेकर जाएगी। सांसद बादल ने अपने वीडियो में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गैर जिम्मेदारी के कारण कोविड की बीमारी फैली और इन्हीं सरकारों के कारण प्रदेश के करीब 700 किसानों ने दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री बादल एवं अध्यक्ष सुखबीर बादल मौन 

एक माह बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मौजूदा समय में शिअद बैकफुट पर नजर आ रहा। इसका मुख्य कारण शिअद की 2007 से 2017 की सरकार के कार्यों को लेकर लोगों का विरोध और बेअदबी और मजीठिया पर दर्ज हुए नशा तस्करी केस को देखा जा रहा है। नए साल के 15 दिनों में शिअद के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल ने चुनाव प्रचार को लेकर दूरी बनाई हुई है, लेकिन अभी शिअद ने अपनी रणनीति के तहत शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल के जरिये अपनी गलती मानने का प्रयास किया है। इस सब के बीच फिर भी शिअद सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल मौन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें