फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : अब पार्षद और लोग देंगे सुझाव, कार्ययोजना बनाकर परिषद करवाएगी सफाई

विज्ञापन
बलटाना में लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगने वाले गंदगी के ढेरों से लोगों को जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए सेनिटेशन विभाग एक नई योजना पर काम कर रहा है। दरअसल विभाग के अधिकारी अब पार्षद के साथ-साथ शहरवासियों से सुझाव लेकर सफाई व्यवस्था को बहाल करेंगे। बता दें कि शहरवासियों की ओर से लंबे समय से नगर परिषद को सफाई व्यवस्था को बहाल करने को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। लेकिन अधिकारियों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आलम यह है कि जगह-जगह लगने वाले गंदगी के ढेरों से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर के अलग-अलग हिस्सों में हजारों की आबादी में रहने वाले लोगों की ओर से लगातार जीरकपुर के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था को बहाल करने को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। दूसरी ओर इन शिकायतों को रजिस्टर में नोट तो कर लिया जाता है, लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं होती। इससे लगातार मिलने वाली ऐसी शिकायतों के मद्देनजर बीते दिनों स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों से बैठक हुई। इसमें लोगों की ओर से मिलने वाली शिकायतों को लेकर लंबी चर्चा की गई। इस अवसर पर सेनिटेशन विभाग को जल्द से जल्द नई योजना बनाकर पेश करने का आदेश दिया गया जिससे गंदगी के ढेरों को कम किया जा सके।
उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद सेनिटेशन विभाग के अधिकारी आजकल एक नई योजना पर काम कर रहे हैं। इसके तहत अधिकारी अलग-अलग हिस्सों में फैलने वाली गंदगी को दूर करने के लिए अब पार्षद के अलावा लोगों से विचार विमर्श करके उनके सुझाव जमा करेंगे। दूसरी ओर, लोगों की ओर से मिलने वाले सुझाव की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसको बाद में जरूरत पड़ने पर अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासियों की ओर से लगातार मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर एक नई योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत पार्षद के साथ-साथ अब शहरवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा, जो लोगों के पास जाकर उनसे मिलने वाले सुझावों की सूची तैयार करेगी और इसके बाद इन पर कार्यवाही शुरू की जाएगी। -रजिंदर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, सैनिटेशन शाखा, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें