फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेड रन मैराथन में दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने छात्रों को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन

डॉ. बलबीर सिंह ने मोबाइल वैन की सेवा की शुरुआत भी की

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फेज ने एचआईवी की रोकथाम के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए रेड रन मैराथन का आयोजन किया।
यह मैराथन स्कूल कैंपस से शुरू होकर पांच किलोमीटर का सफर तय कर वापस कैंपस में समाप्त हुई। इसमें करीब 200 युवक-युवतियों ने भाग लेते हुए समाज को इस बीमारी से बचने का संदेश दिया। इसका मैराथन को पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव वरिंदर कुमार शर्मा, आई ए एस, एडिशनल परियोजना निदेशक डाॅ. बॉबी गुलाटी भी शामिल रहे।
डॉ. बलबीर सिंह ने एचआईवी यानी एड्स के खिलाफ लड़ाई में निरंतर शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने आईसीटीसी मोबाइल वैन भी लॉन्च की। जो पंजाब के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बीमारी से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने की आवश्यकता और व्यापक परीक्षण और रोकथाम के प्रयासों के महत्व के बारे में भी बताया। यहां ज्ञान ज्योति के डायरेक्टर डाॅ. अनित बेदी और ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शानवीर कौर को मिला पहला स्थान
लड़कियों और लड़कों की श्रेणियों में शीर्ष चार-चार विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। लड़कियों के वर्ग में शानवीर कौर, बबीता कुमारी, मनप्रीत कौर और श्वेता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ग में स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में मुकेश सिंह राणा, उत्तम कुमार, विकास एवं बिजनेश सिंह ने प्रथम से चौथा स्थान प्राप्त किया। ये विजेता आगामी राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर राहुल कुमार आईएएस, प्रशासनिक सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण दीपांकर गर्ग, एस डीए म, मोहाली, डॉ. मलकियत सिंह मान, सहायक निदेशक, युवा सेवाएं पंजाब और कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. गिरीश डोगरा भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें