फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक के सिर व पीठ पर किए गंडासी-तलवारों से वार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित को परिवार ने जीएमएसएच-16 में करवाया भर्ती, डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पीजीआई किया रेफरआरोपी झामपुर के रहने वाले, बलौंगी थाना पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। झामपुर में पड़ते साईं एनक्लेव में एक युवक पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। युवक के सिर पर गंडासी व पीठ पर तलवारों से हमला किया गया। यहां तक कि उसके भाई की एक्टिवा भी तोड़ दी। इस हमले में साईं एनक्लेव के रहने वाला परवीन बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने एंडी, आकाश, मन्नू व निखिल पर मामला दर्ज किया है। आरोपी झामपुर के रहने वाले हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित को गंभीर हालत में सेक्टर-16 से पीजीआई रेफर किया गया है।

पीड़ित परवीन ने बताया कि दो जनवरी को वह काम से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे उनके घर के सामने रहने वाले एंडी व उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया और आरोप लगाया कि वह उनके घर पर ईंटें मारता है। उसने एंडी को समझाया कि उसने किसी के घर पर ईंटें नहीं मारी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। एंडी ने गंडासी से उसके सिर पर हमला कर दिया और आकाश ने उसकी पीठ पर तलवार से हमला किया। हमले वह बुरी तरह से घायल हो गया। हमलावरों ने उसके भाई का दोपहिया वाहन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। बाद में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पीजीआई किया रेफर कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें