फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीयू ने जीती ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप-2023 की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

Thu, 04 Jan 2024 06:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखना लेक पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में जीते कुल 50 पदकसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू), घड़ूआं (मोहाली) ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2023 में ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीत ली है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में समग्र खिताब हासिल किए हैं।
पुरुषों की स्पर्धा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रोवर्स ने 74 अंकों और 28 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसमें 20 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में 44 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि केरल विश्वविद्यालय 32 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


महिलाओं की चैंपियनशिप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 70 अंक हासिल कर ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। यूनिवर्सिटी ने इस श्रेणी में 22 पदक जीते, जिसमें 15 स्वर्ण और 7 रजत शामिल हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और केरल विश्वविद्यालय 34 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 30 से अधिक छात्रों ने पुरुष और महिला वर्ग में भाग लिया और प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में देशभर से 38 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। चैंपियनशिप की मेजबान पंजाब यूनिवर्सिटी ने पुरुष वर्ग में चौथा और महिला वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। यूनिवर्सिटी की उपलब्धि पर बधाई देते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें