फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन छीनी, झपटमारों से भिड़ी 72 साल की बुजुर्ग, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के प्राइम फेजों में शुमार सेक्टर-68 में बुधवार सुबह दिनदहाड़े पार्क से सैर कर घर लौट रही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से विषय माहिर के पद से सेवानिवृत्त 72 साल की बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने चेन झपटने का मामला सामने आया है। हालांकि बुजुर्ग महिला ने चेन बचाने के लिए बाइक सवार व झपटमार से मुकाबला किया। वह काफी देर उनसे अकेले ही जूझती रही लेकिन किसी तरह आरोपी बाइक पर फरार हो गए। आरोपी महिला की एक तोले की सोने की चेन व लॉकेट ले जाने में कामयाब रहे। उसके गले पर हलकी चोट भी आई है। सारी वारदात कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने कहा कि इलाके की सारे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली एम्स से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार आर्या (80) पत्नी सरोज आर्या के साथ सेक्टर-68-सी में रहते हैं। कृष्ण आर्या ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों सैर के लिए गए थे। चार चक्कर लगाने के बाद सरोज करीब सवा सात बजे घर वापस चली आई लेकिन वह पार्क में ही सैर कर रह रहे थे। इसी दौरान जब पंचम सोसायटी के पास पहुंची तो एक बाइक पर एक युवक आया। उसने महिला से पूछा कि यह कौन-सा सेक्टर है। जैसे ही महिला उसे जवाब देने लगी, तभी उसका दूसरा साथी पीछे से पैदल चलता हुआ आया। उसने महिला के किनारे से निकलते उनकी सोने की चेन झपट ली और तेजी से बाइक पर बैठ गया। महिला ने इस दौरान हिम्मत नहीं हारी बल्कि हिम्मत कर आरोपी से भिड़ गई। उससे अपनी सोने की चेन छुड़ाने की कोशिश की लेकिन बाइक स्टॉर्ट होने की वजह से वह उन्हें रोक नहीं पाई। हालांकि बाद में रिहायशी एरिया से एक लड़का भी बाहर आया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
सफेद तौलिए से ढका हुआ था बाइक का नंबर
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने रेकी की थी। उन्हें इलाके के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने बाइक की सीट पर तौलिया रखकर नंबर प्लेट को ढका हुआ था। हालांकि हाथापाई में तौलिया नंबर प्लेट से हट गया। दूसरी ओर, पुलिस ने बाइक के नंबर का पता लगाने के लिए विभिन्न कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें