फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विश्वविद्यालय के खिलाफ संघर्ष, हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। फीसों की वसूली, छात्रवृत्ति न मिलने और परीक्षा में बैठने देने पर रोष में आए विद्यार्थियों ने एक निजी विश्वविद्यालय के प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम किया। उन्होंने इंसाफ न मिलने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रबंधकों द्वारा फीसों और छात्रवृत्ति को लेकर उन्हें धोखे में रखकर धक्केशाही की जा रही है। प्रबंधक छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों पर फीसें भरने के लिए दबाव बना रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रबंधक तीसरे सेमेस्टर की फीस पहले मांग रहे हैं और फीस अदा न करने पर दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठने दे रहे हैं। ओडिशा से आई एक छात्रा और कुछ अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि प्रबंधकों द्वारा छात्रवृत्ति देने और कोई भी फीस न वसूलने केे वादे के बाद वे वहां पढ़ने आए थे लेकिन अब उन्हें कोई छात्रवृत्ति नहीं मिली। वहीं अब प्रबंधक तीन सेमेस्टरों की लाखों रुपये फीस इकट्ठी मांग रहे हैं। विद्यार्थियों ने सरकार से इस मामले को गंभीरता के साथ लेने की मांग की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को शांत करते हुए जाम खुलवाया। इस मौके पहुंचे यूनिवर्सिटी प्रबंधकों ने अपना नाम न बताने से इंकार करते हुए माना कि विद्यार्थियों के कुछ मसले हैं जिन्हें हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोकना गलत नहीं है बल्कि नियमों के अनुसार ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें