फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: विदेश में साथ नौकरी करते हुआ प्यार, फिर देश में आकर की शादी, अब दहेज के लिए मारपीट

Sun, 18 Dec 2022 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पीड़िता जिनी शर्मा वासी टीडीआई सिटी खरड़ ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी साथ-साथ नौकरी करते थे। धीरे-धीरे उनमें जान-पहचान बढ़ गई। इसके बाद वे काम करने के लिए सिंगापुर चले गए। वहां से लौटकर दोनों ने जीरकपुर में शादी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। नौकरी करते वक्त लड़का व लड़की को प्यार हुआ। विदेश में एक साथ नौकरी की। देश में आकर दोनों ने शादी कर ली। वहीं, अब दंपती में झगड़ा इतना बढ़ गया है कि पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट की शिकायत वुमन सेल को देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी की पहचान रमेश शर्मा निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। अभी आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता जिनी शर्मा निवासी टीडीआई सिटी खरड़ ने पुलिस को बताया कि वह दोनों इकट्ठे नौकरी करते थे। धीरे-धीरे उनमें जान-पहचान बढ़ गई। इसके बाद वह काम करने के लिए सिंगापुर चले गए। वहां से लौटकर दोनों ने जीरकपुर में शादी कर ली। इसके बाद वह 25 लाख रुपये दहेज मांगने लगे जबकि मेरे पिताजी ने शादी में ही 35 लाख रुपये खर्च कर डाले थे। इतना ही नहीं, उन्होंने शादी में दिए गहने भी रख लिए। इसके बाद दहेज नहीं लाने पर मारपीट करने लगे। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी जिन्होंने डीएसपी को जांच का आदेश दिया। अब जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

दहेज में मांगी कार और पैसे, केस दर्ज
उधर, मटौर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज में कार और पैसे मांगने और मारपीट करने पर केस दर्ज किया है। पीड़ित मनजोत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2020 में मर्जी से हरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-78 नोएडा से शादी की थी। इसके कुछ समय बाद ही हरप्रीत दहेज और कार की मांग करने लगा। साथ ही हर समय परेशान करता रहता था। जब उसके पैसे खत्म हो गए तो और पैसों की मांग कर मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर वह अपने घर आ गई। मटौर पुलिस ने वुमन सेल द्वारा की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें