फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : कलह के बाद पति से अलग रह रही थी महिला, मंगलवार की रात फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मानसिक रूप से परेशान चल रही एक महिला ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। शव को शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के गांव सुजानपुर तीरा निवासी रुपेश कुमार ने बताया कि उसने हमीरपुर के गांव लोगनी की पूनम सेे 2011 में प्रेम विवाह किया था। परिवार वाले इस शादी से राजी नहीं थे, इस कारण चंडीगढ़ रह रहे थे। रुपेश ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद मेरे परिवार वालों ने हमारे साथ मिलना जुलना शुरू कर दिया था। इसके बाद मैं पूनम के साथ परिवार में रहने लगा। एक भी बेटी हुई, जिसकी उम्र 9 साल है। रुपेश के मुताबिक, पिछले साल से दोनों में कलह रहने लगा। इसके बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया और सोलन कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसके बाद से पूनम अकेली जीरकपुर में किराए पर रहने लगी। मंगलवार रात पूनम के मकान मालिक का फोन आया कि कमरे का दरवाजा दो दिन से अंदर से बंद है। रुपेश परिवार समेत वहां पहुंचा तो पुलिस और लोग जमा थे। पूनम का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

रुपेश ने बताया कि पूनम मानसिक तौर पर परेशान रहती थी, जिस कारण ऐसा कदम उठाया होगा। जीरकपुर पुलिस के जांच अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद ही आगामी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें