फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग रेंज को पंजाब का बनाएंगे केंद्र : मीत हेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। निशानेबाजी खेल में पंजाब के निशानेबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमाया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी खेल (शूटिंग रेंज) में पंजाब को एक बार फिर केंद्र बनाया जाएगा। यह बात पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज के दौरे में कही। उन्होंने यहां पर खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बुनियादी सुविधाओं को लेकर आ रही कमी का जायजा भी लिया। इस अवसर पर खेलमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निशानेबाजी में पंजाब के युवाओं ने देश और विदेश में अपना नाम रोशन किया है। लेकिन पिछली सरकारों की नीतियों के चलते खिलाड़ी अब अपने राज्य के बजाय पड़ोसी राज्यों की तरफ से खेलकर नाम रोशन कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेलमंत्री मीत हेयर ने कहा कि सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर सूबे की शूटिंग रेंज की कायाकल्प करने के लिए 6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके चलते वह मंगलवार को फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज का जायजा लेने पहुंचे थे। वहीं, खेलमंत्री के साथ विश्वकप में पदक जीतने वाले पंजाब के निशानेबाज अंजुम मोदगिल, अर्जुन बबूटा और विभाग के निदेशक राजेश धीमान मौजूद थे। उन्होंने यहां पर 10 मीटर के इंडोर एयरकंडीशन रेंज और 25 से 30 मीटर की रेंज और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इसके अलावा खेलमंत्री ने निशानेबाजों से जानकारी ली कि रेंज के अंदर कैसी सुविधाएं चाहिए। इस अवसर पर निशानेबाजों ने अपने अनुभव भी खेलमंत्री के साथ साझा किए। इस मौके पर खेल अधिकारी गुरदीप कौर, निशानेबाजी कोच सुप्रीत धालीवाल और अंकुश भारद्वाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें