फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की मिड्डूखेड़ा के अलावा सन्नी को मारने आए थे शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिनदहाड़े गोली मारकर की गई यूथ अकाली नेता विक्रम सिंह उर्फ मिड्डूखेड़ा की हत्या के मामले में एसआईटी की ओर से अदालत में दायर किए गए आरोपपत्र में अहम खुलासे सामने आए हैं। इनमें यह भी सामने आया है कि शूटरों को मिड्डूखेड़ा के अलावा चंडीगढ़ निवासी सन्नी नामक युवक की भी हत्या का टारगेट दिया गया था। लेकिन किसी कारण सन्नी शूटरों की पकड़ में नहीं आ सका था। अदालत में दायर आरोपपत्र में पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत की ओर से की गई रेकी में विक्की मिड्डूखेड़ा पकड़ में आ गया था। इस पर शूटरों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसकी हत्या कर दी थी। इन दोनों लोगों की हत्या के लिए शूटरों को हथियार और गाड़ी मुहैया यमुनानगर के एक सरपंच रविंदर सिंह ने कराई थी। बताया जा रहा है कि रविंदर ने शूटरों को मोबाइल फोन, आई-20 कार और .32 बोर पिस्टल और कट्टा दिया था। साथ ही कहा था कि चंडीगढ़ में जाकर दोनों को मौत के घाट उतारना है। हालांकि यह हरियाणा नंबर की कार भी चोरी की थी, इसके ऊपर शूटरों ने मोहाली का फर्जी नंबर लगाया था। वहीं, वारदात के बाद आई-20 कार को शूटर मोहाली से पहले गुरुग्राम और फिर राजस्थान ले गए और वहां छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें