फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की रैली में बांटी शराब का वायरल वीडियो फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया गया था। यह रैली आम आदमी पार्टी के युवा नेता नवजोत सैनी की अगुवाई में आयोजित की गई थी। इसमें नेता एवं पंजाबी गायक अनमोल गगन मान और विधायक रायकोट जग्गा हिंसोवल के साथ स्थानीय नेताओं ने शिरकत की थी। यह रैली समाप्त होने के बाद शराब बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि ‘आप’ के नेताओं की ओर से शराब बांटी जा रही है। यह वीडियो खूब वायरल हुआ और लोगों ने इस पर टिप्पणी भी की थी।
विज्ञापन

लेकिन इसके एक दिन बाद ही ‘आप’ के युवा नेता और हलका डेराबस्सी से टिकट के प्रमुख दावेदार माने जाने वाले नवजोत सैनी ने इस वायरल वीडियो में शराब लेकर जा रहे दो लोगों को ढूंढ निकाला और उनसे पूछताछ करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि यह विरोधियों की चाल थी और यह वीडियो विरोधियों की ओर से फर्जी बनाया गया था। यह वीडियों बनाने के लिए विरोधी 13 लोगों को दिहाड़ी पर लाए थे और उन्हें शराब बांटकर वीडियो बनाया गया।
नवजोत सैनी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो लोगों में करनैल सिंह निवासी मैहमदपुर और दर्शन सिंह निवासी बांकरपुर ने कबूला है उन्हें एक व्यक्ति दिहाड़ी पर लाया था और शराब का लालच देकर ‘आप’ के खिलाफ यह वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो को बनाने के लिए एक व्यक्ति 13 लोगों को 500 रुपये की दिहाड़ी पर एक ऑटो में बैठाकर लोहगढ़ पार्क में लाया था और उन्हें सिखाया था कि उन्होंने क्या बोलना है।
विज्ञापन

वहीं, करनैल सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि रैली खत्म होने के बाद सभी 13 लोगों को शराब बांटी गई और उसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद हमें वहां कोई नहीं मिला और वीडियो बनाने के बाद हमें तय की गई 500 रुपये की दिहाड़ी भी नहीं दी गई और न ही वापस जाने के लिए किराया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें