फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन एयर जिम के उद्घाटन को लेकर गरमाई राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर में रविवार को नगर निगम की ओर से तीन ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया गया। लेकिन इसको लेकर पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने मौजूदा मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पर जमकर निशाना साधा और बताया कि जिन प्रोजेक्टों का उद्घाटन करके लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। वो प्रोजेक्ट उनके कार्यकाल के दौरान पास हो चुके थे। जबकि वार्ड-10 मेयर के वार्ड में ओपन एयर जिम का उद्घाटन विधायक बलबीर सिद्धू के अलावा पंजाबी कलाकार जसविंदर भल्ला ने किया और वार्ड-09 और 36 में ओपन एयर जिम का उद्घाटन मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की ओर से किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी शहर के लोगों को आधुनिक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करते हुए तीन नए ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया गया, जिसका मकसद शहरवासियों को महंगे जिमों से निजात दिलाना और खुली हवा में कसरत करने की आदत डालना है। नगर निगम की ओर से लगाए ओपन एयर जिम में एक समय के दौरान 10 से 11 लोग मिलकर कसरत कर सकेंगे और इसका फाउंडेशन जमीन के नीचे तक लगाई गई हैं, जिससे ज्यादा वजन वाले लोगों का वजन सहन कर सकें। नगर निगम की तरफ से ओपन एयर जिमपर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, जिसका अधिक से अधिक फायदा लोगों को मिलेगा।
पूर्व मेयर का आरोप - हमारे पास करवाए जिमों का मेयर सिद्घू कर रहे उद्घाटन
वहीं दूसरी ओर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की ओर से अलग-अलग वार्ड में शुरू किए गए तीन नए जिमों को लेकर पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान कुल 100 ओपन एयर जिमों को शहर में लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिनमें से 50 ओपन एयर जिम उनकी तरफ से लगा दिए गए। लेकिन बाकी 50 जिमों के प्रस्ताव को कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने रुकवा दिया। जिसको लेकर उनकी तरफ से कई बार पत्र लिखकर सरकार को भेजे गए, लेकिन उनके द्वारा पारित किए प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी गई। रविवार को जिन प्रोजेक्टों का उद्घाटन करके शहरवासियों की आंखों में धूल झोंककर विधायक बलबीर सिद्धू क्या साबित करना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें