जीरकपुर। चंडीगढ़ अपने दोस्त को मिलने आए एक बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
मृतक बुजुर्ग के बेटे ने गौरव अरोड़ा निवासी सोभागपुर जिला उदयपुर राजस्थान ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अपने मित्र से मिलने अमृतसर गए हुए थे। इसके बाद किसी रिश्तेदार से मिलने चंडीगढ़ आए थे। रिश्तेदार घर नहीं मिला तो वह वापस जाने के वाया पंचकूला जीरकपुर जा रहे थे, लेकिन जब वह जीरकपुर पंचकूला हाईवे पर मौजूद महाराणी होटल के नजदीक रोड पर कर रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।