फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार को मिलेगा रोजगार, 35 प्रतिशत सब्सिडी ले शुरू करें कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से गुरु नानक देव कालेज ऑफ एजुकेशन में खादी एवं ग्राम उद्योग की ओर से जिला स्तरीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें खादी बोर्ड की ओर से रोजगार करने वाले युवाओं को 25 से 35 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कारोबार शुरू करने संबंधी जानकारी दी गई। दूसरी ओर, भारी संख्या में गांववासियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लाभ उठाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लगातार बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या दूर करने को खादी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक रोजगार मुहैया करवाना है। इसके मद्देनजर ग्राम उद्योग बोर्ड और उद्योग विभाग ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर पंजाब में खादी उद्योग का चयन करके उन्हें तैयार करके भेजे जाएंगे। खादी बोर्ड की चेयरपर्सन ममता दत्ता ने बताया कि योजना चलाने का मकसद है कि एक लाख रुपये की पूंजी निवेश करने से एक व्यक्ति को रोजगार दिलाना जरूरी है और यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही है। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन तारा सिंह की ओर से खादी बोर्ड के अधिकारियों को धन्यवाद किया गया। इस मौके पर खादी बोर्ड के वाइस प्रधान मेजर सिंह, निदेशक पुष्पिंदर शर्मा, योजना बोर्ड के चेयरमैन विजय शर्मा उर्फ टिंकू, सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह सिद्धू, दविंदर सिंह, कॉलेज के चेयरमैन तारा सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें