फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागोमाजरा में दो चोर रंगे हाथों काबू, चोरी के दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव भागोमाजरा में दो चोरों को रंगे को आधी रात रंगे हाथों काबू कर लिया गया। आरोपियों से मोहाली नंबर की एक स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। दोनों चोरों को सोहाना थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी पहचान कौशल निवासी नयागांव थाना सदर अंबाला हरियाणा और आकाश निवासी रणजीत सिंह नगर, नजदीक अंबाला रेलवे स्टेशन के रूप में हुई है। सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपियों पर चोरी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भागोमाजरा निवासी अतवार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर गांव की सरपंच है। 19 अगस्त की रात को गांव की गुग्गा माड़ी के पास चौकी लगी हुई थी। वहां पर काफी श्रद्घालु पहुंचे हुए थे। इसी बीच उन्हें गांव के नंबरदार का फोन आया कि गांव में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। यह सुनकर वह गांव के लिए में कल पड़े और वहां पहुंचकर उन्होंने देखा तो दोनों युवक उनकी दुकानों के ताले तोड़ रहे थे। इस पर उन्होंने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और उनसे पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इन पकड़े गए युवकों से बाइक और स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें