मोहाली। जिल में मंगलवार को कोरोना महामारी से जहां दो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, वहीं, सात मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमित हुए लोगों में खरड़ का एक और कुराली का एक मरीज शामिल था। इस दौरान कुल 68573 मरीज कोरोना संक्रमित हुए। जबकि 67572 मरीज ठीक हुए और 1058 मरीजों की मौत हुई है। जिले में अभी 44 मरीज सक्रिय रह गए हैं।