मोहाली। मंगलवार को मोहाली में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 2 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। क्वारंटीन मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 68,749 लोग संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। इनमें से 67,653 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 28 मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। वहीं, 1068 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।