फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पकड़वाए माइनिंग माफिया के रेत से भरे दो अवैध टिप्पर, चालक भगा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी की वजह से रोजाना रात को लगने वाले नाइट कर्फ्यू के बीच भी मुल्लांपुर स्थित गांव अभिपुर और कुब्बाहेड़ी एरिया में अवैध माइनिंग का कारोबर धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन

वीरवार रात गांव के लोगों और प्रशासन की टीम ने मिलकर माइनिंग से भरे दो टिप्पर दबोच भी लिए थे। लेकिन माइनिंग माफिया वाले मौका देखकर टिप्परों को छुड़ाकर भगाकर ले गए। इतना ही नहीं इस दौरान गांव के जो लोग प्रशासन की टीम के साथ गए थे। उन पर हमले की कोशिश भी की गई। इन लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया।
इस संबंधी शिकायतकर्ता राम सिंह ने एसडीएम खरड़ को शिकायत दी है। वहीं, माजरी थाने में जूनियर कम माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। ब्लॉक माजरी थाने के एसएचओ हिम्मत सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टिप्परों के नंबर उनके पास आ गए हैं। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के हवाले करने से पहले टिप्पर चालक भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अवैध माइनिंग की शिकायत राम सिंह ने दी थी। वीरवार रात को उन्होंने शिकायतकर्ता को साथ लेकर गांव कुब्बाहेड़ी ब्लॉक माजरी में चेकिंग की। इस दौरान एक मोहाली नंबर का रेत से भरा टिप्पर चेकिंग के लिए रोका गया। जब टिप्पर चालक से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इसी बीच एक और मोहाली नंबर का टिप्पर आया था। इसमें बजरी भरी हुई थी। वहीं, टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि इसी दौरान जो रेत से भरा ट्रक पहले पकड़ा था वह भी मौका पाकर वहां से टिप्पर दौड़ाकर ले गया।
बता दें कि इससे पहले भी अवैध माइनिंग को लेकर गांव के लोगों ने डीसी से मुुलाकात की थी। उन्होंने एसडीएम को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि इलाके में अवैध माइनिंग का कारोबार जोरों से चल रहा है। जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।
शिकायतकर्ता पर माइनिंग माफिया ने किया हमला
शिकायतकर्ता राम सिंह ने एसडीएम खरड़ को शिकायत दी है कि वीरवार रात करीब 10 बजे माइनिंग विभाग के गुरजीत सिंह ने फोन करके उन्हें कुब्बाहेड़ी के नजदीक स्कूल के पास बुलाया था। गुरजीत ने कहा था कि जिस एरिया में माइनिंग हो रही है, वह आकर वह एरिया उन्हें दिखाए। जब वह मौके पर पहुंचे तो इस दौरान दो टिप्पर मौके पर पकड़े गए। जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि उक्त टिप्पर पुलिस के हवाले कर दिए गए थे। इसके बाद जब वह घर आ रहे थे तो माइनिंग माफिया के लोग तीन गाड़ियों में भरकर आए और उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि मैंने मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस दौरान जिन वाहनों से हमलावर आए थे। उनके नंबर व हमला करने वाले लोगों की पहचान भी उन्होंने अधिकारियों को बता दी है। उनका कहना कि उक्त लोग पहले भी उन पर हमला कर चुुके हैं।
जमीन पर किए 50-60 फुट गहरे खड्ढे
शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके इलाके में माइनिंग माफिया काफी समय से सक्रिय है। शामलात जमीनों पर 50-60 फुट तक गहरे खड्ढे खोद दिए गए हैं। अवैैध माइनिंग और क्रैशरों को रोकने के लिए अदालत में भी केस चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे माइनिंग माफिया पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें