फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में सेहत विभाग ने लिए 82 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही सेहत विभाग की चिंता भी बढ़ने लग पड़ी है। वीरवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आए थे। इनमें एक केस मुबारिकपुर, एक गुलाबगढ़ गली नंबर छह से व एक गांव बेहड़ा का था।
विज्ञापन

इस संबंधी कोरोना के नोडल अफसर डॉ. एचएस चीमा ने बताया कि उक्त मरीजों के पारिवारिक सदस्यों व संपर्क में आने वाले लोगों के अलावा सिविल अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 82 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। लॉकडाउन खुलने के साथ लोग ऐसे लापरवाही बरत रहे हैं जैसे कोरोना खत्म हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सामाजिक दूरी, मास्क लगाकर रखना व सैनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे नियमों का पालन करें ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें