फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोरी के दो आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन एरिया में गाड़ी चोरी के एक केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश व मीनू के रूप में हुई है। पुलिस की तरफ से दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस संबंधी पुलिस को इंद्रजीत सिंह की तरफ से शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने कहा कि वह कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सेहत खराब हो गई। वह कार खड़ी कर नीचे उतरकर बाथरूम करने गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपी उसकी कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, एक टैब, दो पिस्तौल प्वाइंट 315 बोर व तीन कारतूस बरामद हुए। वहीं, पुलिस तीसरे आरोपी ने प्रदीप कुमार की तलाश में छापा मारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें