फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : बीमारी से परेशान वकील ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पत्र में लिखा... कई साल से कर रहा हूं बीमारी का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। अपनी बीमारी से परेशान वकील नरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। नरिंदर सिंह ने लिखा है कि दोनों गुर्दों में पथरी होने के कारण वह कई साल से असहनीय दर्द झेल रहे हैं। 15 बार पथरी का ऑपरेशन भी करवा चुका हैं। पिछले साल दो बार ऑपरेशन कराया, जो असफल रहा। दो महीने पहले पीजीआई चंडीगढ़ भी गए थे। इसके बाद उन्हें ऑपरेशन की तारीख दे दी गई। पिछले महीने डॉक्टरों ने दोनों ओर दो स्टंट डाल दिए। इसके बावजूद उनका दर्द कम नहीं हो रहा है। रोजाना दो से तीन बार दर्द निवारक टीका लगवाना पड़ता है।
विज्ञापन

नरिंदर का कहना है कि वह इस बीमारी से तंग आ चुके हैं। ऐसे में वह अपनी इच्छा से दुनिया को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने मौत के बाद अपने अंगों को दान करने के लिए पीजीआई को भी पत्र लिखा है। नरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति के अलावा पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा डिप्टी कमिश्नर को भी पत्र की कॉपी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें