फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में ताक पर ट्रैफिक नियम, दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट सवारियां ढो रहे दुपहिया वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पुलिस ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रही तो जनता पर क्या असर होगा। अब सड़क पर चलने वाले में पुलिस का खौफ तक नहीं रह गया है। हालात यह हैं कि दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट तीन- तीन लोग बैठकर ओवर स्पीड से सड़क पर शौक से चल रहे हैं।
सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते दुपहिया वाहन न सिर्फ सिग्नल तोड़ते हैं बल्कि रफ्तार की हदें भी पार कर जाते हैं। अब पुलिस इनको काबू करे भी तो कैसे, कैमरे और स्पीडोमीटर तो है नहीं, इक्का दुक्का जगह पर ही ट्रैफिक पुलिस भी मिलती है। मोहाली की सड़कों पर चालीस फीसदी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। तीन लोग को बिठाकर दुपहिया वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाना तो आम हो चुका है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस को देते चकमा
सड़क पर चलने वाले वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर नियम तोड़ते रहते हैं और बेखौफ होकर सड़क पर चलते समय वाहन चालकों के मन में जरा सा भी पुलिस का खौफ नहीं होता।

पुलिस ही तोड़ रही ट्रैफिक नियम
अगर जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस के कर्मचारी स्वयं ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं तो आम लोग क्यों नहीं नियम तोड़ेंगे। यही वजह कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं और सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


कोट्स
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का पुलिस नाके लगाकर चालान करती रहती है। इसके अलावा पुलिस की ओर से समय समय पर नाके लगाकर चालान किए जाते हैं और जो भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। - महेश सैनी, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें