फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस बाहरी राज्यों के नंबर की गाड़ियों के जबरदस्ती काटती है चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ऑल इंडिया लॉयर्स एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्र्स के सदस्यों की बैठक प्रधान जसपाल सिंह दप्पर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी को लेकर सवाल उठाते हुए, इसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री सहित डीजीपी से करते हुए इसमें सुधार की मांग की गई है। इसमें खास तौर पर यह मुद्दा रखा गया कि बाहरी राज्योें के नंबर की गाड़ियों को यातायात पुलिस की ओर से जबरदस्ती चालान किया जाता है और वाहन चालकों को चालान भुगतने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों का कहना है कि प्रदेश में पुलिस शिकायतकर्ता की ओर से की जाने वाली शिकायत की कॉपी को विरोधी पक्ष के लोगों के साथ साझा नहीं करती और इससे शिकायत में असली कारणों का पता न होने के कारण विरोधी पक्ष को अपनी पैरवी करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे अदालत का और लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही अदालत का समय भी बर्बाद होता है। इसके अलावा जिले में यातायात पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों के नंबर की गाड़ियों को रोककर जबरदस्ती उनके चालान किए जाते हैं और बाहरी राज्यों से चालान का भुगतान करने आने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं।
वहीं, यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के कारण दूसरे राज्यों में पंजाब राज्य की छवि भी खराब हो रही है। यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी को भेजे गए पत्र के माध्यम से अपील की गई है कि पुलिस की कारगुजारी में सुधार करके शिकायत कापी को विरोधी पक्ष को मुहैया करवाया जाए और इसके अलावा ट्रैफिक लाइट्स पर कैमरे लगाकर ऐसी कार्रवाई पर नकेल कसी जा सके। इसके साथ ही यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई को अमल में नहीं लाया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें