फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल ने रोकी राहें तो सोशल मीडिया ने विभिन्न प्लेटफार्म पर युवाओं को दी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में भले ही लोग घरों तक सीमित होकर रह गए हैं, लेकिन कुछ युवा ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मुश्किल समय में सोशल मीडिया से ही अपना करियर बनाया। शुरूआत में उन्हें दिक्कतें भी आईं, लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी। अब जहां उन्हें घर बैठे कमाई हो रही है। वहीं, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान मिल रही है। खास बात यह है कि यह मुकाम हासिल करने वाले किसी बडे़ शहर से नहीं आए। बल्कि आप-हम के बीच में से ही हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने से जीवन में बदलाव आया है। उन्हें एक नई पहचान मिली है। उनके आइडिया को लोग फॉलो करते हैं। मात्र एक पोस्ट से पता चल जाता है कि उन्होंने आज अच्छा काम किया है या नहीं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया दे रहा करियर को राह
वर्ष 2020 में ही मोहाली के सरकारी कॉलेज से पास आउट हुआ था। गाना लिखने और गाना गाने का बहुत शौक है। लॉकडाउन के बीच मैं अपने घर हिमाचल प्रदेेश स्थित सुंदर नगर आ गया था। पिता के गराज में काम करवाने के साथ-साथ अपना रियाज करता हूं। कुछ महीनों पहले ही यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की है। थोड़ा कम रिस्पांस मिला, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक हजार फॉलोवर्स हैं। अभी शुरुआत है, और उम्मीद है कि एक साल में और सब्सक्राइबर बढ़ जाएंगे। साथ ही उन्हें यहीं से मंच मिलेगा और आमदन भी होगी।
- शैंकी कुमार, फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के पूर्व छात्र।
संगीत की बारीकियां सीखते ही मिले फैंस
मैं मूलरूप से पठानकोट का रहने वाला हूं। 2019 में ही अपनी पढ़ाई खत्म की है। मोहाली में रह कर ही उस्ताद हीरा सिंह से संगीत की बारीकियां सीख रहा हूं। हालांकि ग्रेजुएशन संगीत में की है। संगीत में मास्टर डिग्री के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में आवेदन कर चुका हूं। 2018 में वॉयस ऑफ पंजाब सीजन-8 के टॉप-6 कंटेस्टेंट में रह चुका हूं। अब एक प्रोफेशनल सिंगर बन चुका हूं। कई बड़े कलाकारों के साथ स्टेज पर गा चुका हूं और साथ ही अपना यू ट्यूब चैनल बनाया है। जिसके सैकड़ों सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर करीब 1200 फॉलोअर्स हैं। वहीं, जो वीडियो मैं शेयर कर रहा हूं उससे देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

- रोमी कुमार, सरकारी कॉलेज के छात्र।
सोशल मीडिया ने 6 महीने में बदली जिंदगी
लॉकडाउन के बाद दोस्त की मदद से संगीत बनाना सीखा। 6 महीनों के बाद मैंने अपना म्यूजिक बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल मैं 18 साल का हूं और 12वीं की परीक्षा दे रहा हूं, वहीं, अपना स्टूडियो भी खोल लिया है, जहां नए और उभरते कलाकारों के लिए संगीत बनाता हूं। यू ट्यूब पर मेरे सैकड़ों सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 27000 फॉलोअर्स हैं। मेरे तैयार किए गए संगीत वाले यू ट्यूब वीडियो को 15,000 से अधिक लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर 26000 फॉलोअर हैं। अभी अपनी प्रतिभा को निखार रहा हूं और पंजाब के बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर बनने का भी सपना है। - सुखवीर सिंह, मौली बैदवान, मोहाली।
जब सब कुछ रुका तो यू ट्यूब चैनल बना मददगार
मोहाली में डांस माफिया के साथ ही कईं डांस एकेडमी पिछले 10 साल से लोगों को डांस सिखा रही हैं। लेकिन लॉकडाउन के बाद उन्होंने डिजिटल का सहारा लेते हुए नया यू ट्यूब चैनल चलाया। इसका नाम दीप बिराला रखा है, जिसमें हर डांस सिखाए जाने वाली वीडियो को करीब 10 लाख लोग देखते हैं। जिससे उनकी महीने में अच्छी कमाई हो रही है। फिलहाल इस चैनल के 46000 ही सब्सक्राइबर हुए हैं। लेकिन जैसे ही इस चैनल पर वीडियो डाली जाती है उसे कुछ घंटों में ही हजारों लोग देखने लगते हैं। इन डांस वीडियो में वे महिलाओं और लड़कियों अपने साथ ज्यादा जोड़ते हैं।
- दीप बिरला, डांस माफिया एकेडमी के प्रोफेशनल डांसर।
यू ट्यूब से मिले प्रशंसक, अब आमदनी भी होगी
लॉकडाउन से पहले ही पढ़ाई पूरी कर ली थी। ऐसे में लॉकडाउन के दरमियान संगीत सिखा। अपनी संगीत कला को और ज्यादा निखारने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर एक यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की। यहां शुरू में सब्सक्राइबर्स कम थे, लेकिन अब वह बढ़ रहे हैं। मैं रोजाना अपनी आवाज में गाए हुए गानों की वीडियो डालता हूं। उनकी वीडियो को 1000-5000 के करीब लोग देखते हैं। यू टयूब चैनल की अभी ही शुरुआत की है तो अभी यू ट्यूब चैनल से कोई कमाई नहीं है। लेकिन एक साल में ही कई हजार सब्सक्राइबर हो जाएंगे। फिलहाल इसी सितंबर में मेरा एक नया गाना रिलीज होने वाला है जिसकी तैयार में लगा हुआ हूं।
विज्ञापन

- सरताज सिंह, फेज-7, मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें