फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लूटपाट की गुत्थी सुलझाने के लिए जेल में बंद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नेहरू कॉलोनी रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले अमित कुमार से गाजीपुर रोड पर हुई लूट की गुत्थी सुलझाने के लिए जीरकपुर पुलिस ने पटियाला जेल में बंद आरोपी सुखदीप सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बुधवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड की अवधि में पुलिस घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान, वारदात में इस्तेमाल वाहन और लूटे सोने का कड़ा की बरामदगी को लेकर पूछताछ करेगी। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पीड़ित अमित कुमार जीरकपुर के गाजीपुर रोड पर किराये पर रहकर प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

16 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक और कार पर सवार कुछ युवक उसे बातों में उलझाकर सुनसान स्थान पर ले गए। युवकों ने हाथापाई कर पीड़ित के हाथ से दो तोले का सोने का कड़ा और एक हजार रुपये नकद छीन लिए। विरोध करने पर उसे धमकाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि लूट की इस वारदात में शामिल आरोपी सुखदीप सिंह निवासी मोगा पहले से ही पटियाला जेल में अन्य मामले में बंद है। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बुधवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिमांड मंजूर किया है। एएसआई राजकुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें