मोहाली। दहेज के लिए पत्नी को तंग करने के मामले में पुलिस ने सिपाही पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हरविंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से मोहाली में हुई थी। कुछ समय में वह दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सिपाही हरविंदरजीत सिंह बनूड़ के पास तैनात था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, लेकिन इसी बीच उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली। जब उसने आरोपी का पीछा नहीं छोड़ा तो उसने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे कोर्ट मैरिज करवा लेगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद दोनों का विवाह हो गया। आठ से नौ महीने तक सब ठीक रहा। इसके बाद वह दर्ज केस रद्द करवाने और दहेज के लिए तंग करने लगा।