मोहाली। जिले में शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित हुए जबकि 11 मरीज तंदुरुस्त हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 40 रह गई है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व किशोरों को पहल के आधार पर टीकाकरण की अपील की है। संक्रमितों में बूथगढ़ से एक, खरड़ से एक, कुराली से एक, और मोहाली से एक केस शामिल है। जिले में अब तक कोरोना के 95653 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 94465 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1148 लोगों की मौत हुई है।