मोहाली। जिले में मंगलवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि दो मरीज तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अब 42 मरीज सक्रिय रह गए हैं। कोरोना महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग पहल के आधार पर कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं।
उन्होंने कहा कि रविवार को सभी सरकारी सेहत संस्थाओं में कोरोना का दूसरा टीका ही लगाया जाता है। जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को संक्रमित हुए मरीजों में एक बूथगढ़ से, एक घडुआं से और एक मोहाली का केस शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68673 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 67570 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 1060 लोगों की मौत हो चुकी है।