फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बनेंगे तीन नए पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल की एक बैठक प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की प्रधानगी में हुई। इस दौरान शहर में नए पार्कों व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को लेकर अहम प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं बैठक में अकाली दल के पार्षदों ने प्रस्तावों पर चर्चा करवाने की मांग की, लेकिन प्रधान सहित अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

प्रधान ढिल्लों अपने 23 पार्षदों को लेकर बैठक खत्म कर चले गए। इसके बाद गुस्साए अकाली दल के पार्षदों ने प्रधान मुर्दाबाद के नारे लगाते कहा कि नगर काउंसिल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जीरकपुर नगर काउंसिल में लोकतंत्र को बिल्कुल खत्म कर दिया है और विपक्ष की कोई बात नही सुनी जा रही है।
दोपहर तीन बजे हुई बैठक के दौरान शहर के विकास संबंधी 19 प्रस्ताव चर्चा करते हुए उन्हें कांग्रेसी पार्षदों ने बहुमत के साथ पारित कर दिया गया, जबकि अकाली दल के पार्षदों ने जमकर विरोध किया। बैठक के दौरान पटियाला सड़क पर गांव नाभा साहिब में 4 एकड़, गांव सिंहपुरा में 3 एकड़ व पीरमुछल्ला में नौ एकड़ में नया पार्क बनाने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में शहर में अलग अलग सभाओं जिनमें अग्रवाल सभा, हिमाचल सभा, जैन सभा, उत्तराखंड सभा, ब्राह्मण सभा व पूर्वांचल सभा ने एक एकड़ जगह में भवन बनाने की बात हाउस में रखी थी जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा शहर में तीन एकड़ जगह में गोशाला बनाने के प्रस्ताव को पारित किया गया। इसी तरह शहर के पीरमुछल्ला क्षेत्र में साढ़े तीन करोड़ रुपये से सामुदायिक केंद्र, सैनी विहार फेज-2 बलटाना सामुदायिक केंद्र को छोटा बताते हुए सीनियर सिटीजन या डाकखाना बनाने प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है।
बैठक में अकाली दल के पार्षद यादविंद्र शर्मा, धर्मेेंद्र शर्मा सहित अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनका पक्ष नहीं सुना गया। वे प्रस्तावों पर चर्चा करने चाहते थे लेकिन उनकी कोई बात न सुनकर प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
काउंसिल में भ्रष्टाचार फैला रहे कांग्रेसी
मीटिंग के बाद हलका विधायक एनके शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि नगर काउंसिल में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि कोई भी नक्शा बिना पैसे के पास नहीं होता। जगह जगह अवैध निर्माण हो रहें है। कांग्रेस ने सामुदायिक केंद्रों में भोग के लिए 1100 रुपये व शादी समारोह के लिए 5100 रुपये फीस निर्धारित कर गरीबों पर बोझ डाल दिया है।
कोट
नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि
अकाली पार्षद बैठक में अपनी बात रखने की जगह सिर्फ विरोध करने को तरजीह देते है। उन्हें अगर कोई विरोध है तो वे ईओ के पास दर्ज करवा सकते हैं। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, नगर काउंसिल प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें