फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लूटपाट करने वाले गिरोह की महिला समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 08:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लेने के बहाने महिला अपने साथियों संग करती थी लूटपाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पुलिस ने रात के समय लिफ्ट लेने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 307, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास रावत, अशीष दोनों निवासी जीरकपुर और महिला की पहचान किरण निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। जिनको अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है के महिला रात के समय लिफ्ट मांगती थी और रास्ते में उतरने के बहाने अपने साथियों के साथ लोगों को लूट लेते थे। पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार (57) निवासी पीरमुछल्ला ने बताया की वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है और 8 अगस्त को वह निजी काम से रात करीब साढ़े 11 बजे जीरकपुर आया था। जब वह पटियाला रोड पर स्थित लक्की ढाबे के सामने पहुंचा तो सड़क पर खड़ी एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने अकेली महिला को देखकर उसकी मदद करने के लिए गाड़ी रोकी तो महिला ने रिक्वेस्ट की कि उसे एकेएम पैलेस से आगे गुरुद्वारे के पास उतार देना। जिसके बाद वह महिला को बिठाकर जैसे ही एकेएम पैलिस के नजदीक पहुंचा तो महिला ने उतरने के लिए कहा। गाड़ी रुकते ही एक बुलेट पर सवार तीन युवक आए और बुलेट उसकी गाड़ी के आगे लगा लिया। जिसके बाद एक युवक उसकी कंडक्टर सीट पर बैठ गया और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद दूसरे युवक ने उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठते ही चाकू उसकी गर्दन पर रख दिया। जिसके बाद उनमें से एक युवक ने उसकी गले में डाली चेन व हाथ में डाला सोने का कड़ा छीन लिया और गाड़ी के डैश बोर्ड पर पड़े पर्स में से 12 हजार कैश भी निकाल लिया। जिसके बाद उन्होंने चाकू की नोक पर उसके मोबाइल का पासवर्ड लेकर उसके खाते से 20 हजार रुपये गूगल पे करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से उसपर हमला कर दिया जो उसकी हाथ की अंगुली पर लगा। जिसके बाद तीनों युवक व महिला वहां से फरार हो गए और उसकी गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने किसी राहगीर से फोन लेकर घर पर सूचना दी तो उसके परिवार ने आकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज करने बाद ट्रेप लगाते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह के दो युवकों व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया के शिकायत के आधार पर और बुलेट मोटरसाइकल के नंबर के आधार पर लुटेरों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें