फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू फर्नीचर चोरी कर बेचने वाले तीन काबू, फर्नीचर और ढाई लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लैहली पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव दप्पर बस अड्डे से तीन फर्नीचर चोरों को चोरी के सामान (फर्नीचर) सहित गिरफ्तार किया है। यह आरोपी चोरी का सामान आगे बेचकर मोटी रकम कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार निवासी गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी, निहाल सिंह निवासी गांव चडियाला, बिक्रम कश्यप निवासी जौलाखुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने केस में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी नामजद किया है। साथ ही बेचे गए सामान की ढाई लाख रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना लालड़ू में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि लैहली चौकी पुलिस की टीम ने गांव दप्पर के बस अड्डे पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक ऑटो को रोक कर उसमें बैठे तीन लोगों से ऑटो में लदे दो टेबल के बारे में पूछा गया कि वह इन्हें कहां से लाए हैं और कहां लेकर जा रहे हैं। इस पर तीनों ऑटो सवार उचित जवाब नहीं दे पाए। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया। उन्होंने बताया कि हाईवे पर स्थित एक फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी जो कोरोना महामारी के कारण बंद थी। उन्होंने उसमें से दो टेबल के अलावा अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान निहाल सिंह ने अपने घर से दो डबल बेड, सौफा सैट और मशीनें खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार बरामद करवाए। दीपक कुमार ने अपने घर से दो कुर्सियां और साइड टेबल बरामद करवाए। जबकि बिक्रम सिंह फर्नीचर चोरी करने में उनका साथ देता था।
रिमांड में कबूली यह बात
पुलिस रिमांड दौरान निहाल सिंह ने चोरी किया गया सामान करमबीर निवासी गांव लालड़ू जो कि आईटीआई चौक लालड़ू के नजदीक कबाड़ खरीदने की दुकान करता है। साथ ही उसको सामान बेचने संबंधी बात स्वीकार की है। पुलिस ने निहाल सिंह के बयान पर करमबीर को उक्त मामले में नामजद कर काबू कर लिया और उससे चोरी के सामान को आगे बेचकर कमाए गए ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से चोरी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो के अलावा एक तीन पहिया रेहड़ी, दो डबल बेड, एक सौफा सैट, एक बेड, शीशा दीवार वाला, दो कुर्सियां, दो टेबल, मशीनें खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि चारो आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें